Uttarakhand : गुरुद्वारा नानकसर ठाठ, गजरौला में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया।

गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया।  पवित्र समागम गुरुद्वारा नानकसर  के मुख्य सेवादार

Nov 6, 2025 - 18:35
39 Views
Uttarakhand : गुरुद्वारा नानकसर ठाठ, गजरौला में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया।
गुरुद्वारा नानकसर ठाठ, गजरौला में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया।

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया।  पवित्र समागम गुरुद्वारा नानकसर  के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह जी की देखरेख में संपन्न हुआ।

गत रात्रि संपन्न हुए समागम में सिख पंथ के महान प्रचारक भाई अमरजीत सिंह (ग़ालिब खुर्द वाले), कथा वाचक भाई वरयाम सिंह,  टाड़ी जत्था केवल सिंह मेहता, हजूरी रागी भाई राजेंद्र सिंह आदि ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए संगत को सेवा, सत्य और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। एवं गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आज के समाज में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। रात्रि समागम में उपस्थित बड़ी संख्या में संगत ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह जी ने समागम में पधारे संत महापुरुषों, प्रचारकों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा उपस्थित संगत का धन्यवाद प्रकट किया। समागम में बाबा करनैल सिंह, बलविंदर सिंह, हरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, गुरमुख सिंह, अमित सिंह, हरजिंदर सिंह, सलवंत सिंह, मंगा सिंह, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर लगाया गया, जिसमें संगत ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Also Read- बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने परिवार सहित डाला वोट, कहा जंगलराज की वापसी रोकने का आज आखिरी मौका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow