Hardoi: डीएम अनुनय झा ने स्टार संदर्भों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 नवंबर 2025 सेे 10 दिसंबर 2025 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई

Dec 18, 2025 - 20:23
22 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने स्टार संदर्भों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर। 
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने स्टार संदर्भों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर। 

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 नवंबर 2025 सेे 10 दिसंबर 2025 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं आख्या का अवलोकन किया और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता युक्त व पूरे  ध्यान से किया जाए तथा जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क करे।

स्टार सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए धारा 116 के मामलों को तेजी से निपटाया जाये। चकरोड की पैमाइश के प्रकरण लंबित न रखे जाएं। कुछ लंबित प्रकरणों पर नाराजगी भी व्यक्त की तथा कहां की निर्धारित समय अवधि में शिकायत का निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विoरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी ,ई डिस्टिक मैनेजर देवेश सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम वअन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में किसान दिवस आयोजित, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी, सीडीओ ने समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow