Deoband : जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में विश्व यूनानी दिवस पर भव्य समारोह, फ्री कैंप में 90 मरीजों का इलाज

उन्होंने हकीम अजमल खां के यूनानी तिब में योगदान पर बात की और केंद्र सरकार का आभार जताया कि 11 फरवरी को यूनानी दिवस घोषित कर इस पद्धति का सम्मान बढ़ाया गया। उन्होंने

Feb 13, 2026 - 21:55
 0  7
Deoband : जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में विश्व यूनानी दिवस पर भव्य समारोह, फ्री कैंप में 90 मरीजों का इलाज
Deoband : जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में विश्व यूनानी दिवस पर भव्य समारोह, फ्री कैंप में 90 मरीजों का इलाज

देवबंद। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित विश्व यूनानी दिवस को मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खां के जन्मदिन पर उत्साह से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन आयुष मंत्रालय के यूनानी सिद्धा एवं सोवा रिगपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर आसिम अली खान मुख्य अतिथि रहे।मुख्य अतिथि डॉक्टर आसिम अली खान ने अपने संबोधन में नेशनल कमीशन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से यूनानी चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए कई कार्यक्रम हुए हैं। गाजियाबाद में चार सौ करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन की स्थापना का भी जिक्र किया।उन्होंने हकीम अजमल खां के यूनानी तिब में योगदान पर बात की और केंद्र सरकार का आभार जताया कि 11 फरवरी को यूनानी दिवस घोषित कर इस पद्धति का सम्मान बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि यूनानी तिब भारत के मिजाज के अनुकूल है। यह यूनान में जन्मी हो सकती है लेकिन भारत में ही फली-फूली। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे यूनानी पद्धति का अधिक प्रयोग करें, कम खर्च में जनसेवा करें। उन्होंने बताया कि आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की नींव भी हकीम अजमल खां ने रखी थी।डॉ. अनवर सईद ने अतिथियों का स्वागत किया और विश्व यूनानी दिवस की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलग आयुष मंत्रालय बनाने और यूनानी दिवस घोषित करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने यूनानी के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने महाविद्यालयों की समस्याएं भी रखीं और समाधान की मांग की।विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद मोहसिन, आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के डॉक्टर इशरत कफील, डॉक्टर काशिफ ज़काई तथा संस्थापक बैच के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर नासिर अली खान ने की।प्रोफेसर डॉक्टर अख्तर सईद ने अतिथियों का पुष्पहार और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि को सिपासनामा पढ़कर उनकी सेवाओं का उल्लेख किया।

विश्व यूनानी दिवस पर अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें करीब 90 मरीजों का चेकअप किया गया और मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉक्टर इशरत कफील और डॉक्टर काशिफ ज़काई ने यूनानी पद्धति अपनाने की अपील की।यूनानी दिवस के दौरान खेलकूद सप्ताह का समापन हुआ जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सैक रेस, लेमन रेस, थ्री लेग रेस, कैरम, शतरंज, बेट बाजी, नात, भाषण, पेंटिंग, पोस्टर, मेहंदी, बास्केट में गेंद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अहतशामुल हक सिद्दीकी और डॉक्टर इकरा हाशमी ने किया। कॉलेज के सभी स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow