Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीडा उद्यानम्, नन्हे छात्रों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

अभिभावकों और दादा-दादी के लिए भी मजेदार खेल आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों के लिए विभिन्न रेस लगाई गईं, जिससे स्कूल में नया उत्सा

Feb 13, 2026 - 22:04
 0  5
Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीडा उद्यानम्, नन्हे छात्रों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीडा उद्यानम्, नन्हे छात्रों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

देवबंद। द दून वैली पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों का वार्षिक क्रीडा उद्यानम् भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देवबंद क्षेत्र के सीओ अभितेश सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर डी के जैन, सीएचसी अध्यक्ष डॉक्टर रिंकिया चौधरी, एफएसओ रोहित चौधरी, स्कूल चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मैनेजर सुमन सिंघल, डायरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य तनुज कपिल और हरदीप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संस्थापक हर्ष सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद हुई। स्कूल की परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और स्वागत गीत से किया गया। नन्हे छात्रों ने मशाल प्रज्ज्वलन के बाद अनुशासन के साथ वेलकम वॉक किया।प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक के सभी बच्चों ने पूरी भागीदारी दिखाई। उन्होंने अम्ब्रेला ड्रिल, काइट ड्रिल, स्पोर्ट्स ड्रिल और फ्लावर ड्रिल में उत्साह से हिस्सा लिया तथा पूरे परिसर को जोश से भर दिया।

अभिभावकों और दादा-दादी के लिए भी मजेदार खेल आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों के लिए विभिन्न रेस लगाई गईं, जिससे स्कूल में नया उत्साह आया।नन्हे छात्रों ने रंग-बिरंगे कपड़ों में विभिन्न गीतों और लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति में बच्चों की सहभागिता कमाल की रही और उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।

चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने बच्चों के संस्कार, शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां व्यक्तित्व निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और रचनात्मक कामों के लिए प्रोत्साहित करें।डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने बच्चों को खेल और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाता है। बच्चों से कहा कि खेल भावना से आगे बढ़ें और प्रयासों से स्कूल व देश का नाम रोशन करें। आज के छात्र कल के जिम्मेदार नागरिक हैं, इसलिए उनमें देशभक्ति, ईमानदारी और समर्पण जरूरी है।

प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और स्कूल की कार्यशैली पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और नैतिक मूल्य भी उतने ही जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना बढ़ाते हैं। स्कूल भविष्य में भी बच्चों को प्रतिभा निखारने के मौके देता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन जन्नत, मायरा, सांची, रिवान, पार्श्व (कक्षा 2) तथा इब्राहिम, वरदान, ओजस त्यागी, यशस्वी (कक्षा 1) के छात्रों के साथ गर्व तथा परी बत्रा ने किया। छोटे मंच संचालकों की प्रस्तुति बहुत सराहनीय रही। सभी अतिथियों और अभिभावकों ने इस आयोजन की खूब प्रशंसा की।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow