Sitapur : शादी के सीजन में पार्किंग के अभाव से लगा भीषण जाम, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोग इस समस्या के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पार्किंग वाले संस्थानों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोई ठोस योजना दिख रही है। इसी समस्या
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। गेस्ट हाउस, मैरिज लॉन और रिसॉर्ट में आयोजनों की भीड़ है, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़कें वाहनों से पटी पड़ी हैं। मुख्य रास्तों और गलियों में बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि ज्यादातर मैरिज लॉन बिना किसी पार्किंग सुविधा के चल रहे हैं, जिससे हर दिन घंटों जाम लग रहा है। कई बार इस जाम में एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोग इस समस्या के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पार्किंग वाले संस्थानों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोई ठोस योजना दिख रही है। इसी समस्या को लेकर आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष नवल कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मैरिज लॉन और रिसॉर्ट के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द सुधार नहीं किया तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे। शहर की जनता का मानना है कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।
What's Your Reaction?


