Sitapur : खैराबाद के अशरफपुर में कोटेदार पद पर सूरज की बड़ी जीत, 275 मतों से हराया प्रतिद्वंद्वी

दतेली गांव के रहने वाले सूरज की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इससे पहले यह चुनाव टलने के कारण ग्रामीणों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे देखते

Apr 22, 2026 - 21:34
 0  3
Sitapur : खैराबाद के अशरफपुर में कोटेदार पद पर सूरज की बड़ी जीत, 275 मतों से हराया प्रतिद्वंद्वी
Sitapur : खैराबाद के अशरफपुर में कोटेदार पद पर सूरज की बड़ी जीत, 275 मतों से हराया प्रतिद्वंद्वी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के खैराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत अशरफपुर में कोटेदार के चुनाव में सूरज ने जीत दर्ज की है। अशरफपुर बाजार में हुए मतदान और मतगणना के बाद सूरज को विजयी घोषित किया गया। सूरज ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्येन्द्र सिंह यादव को 275 मतों के भारी अंतर से हराया। चुनाव में सूरज को कुल 564 वोट मिले, जबकि सत्येन्द्र सिंह यादव को केवल 259 वोटों से संतोष करना पड़ा।

दतेली गांव के रहने वाले सूरज की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इससे पहले यह चुनाव टलने के कारण ग्रामीणों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण रहे।

दूसरी ओर, विपक्षी पक्ष ने चुनाव में धांधली होने की बात कही है। उनका आरोप है कि मतगणना के समय उनके प्रतिनिधियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। जीत के बाद सूरज ने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे और राशन वितरण का काम पूरी ईमानदारी से करेंगे। इस अवसर पर एडीओ पंचायत ओपी सिंह, सचिव नेहा सिंह और प्रधान हरीश सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow