Sultanpur patti: अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज  बाजपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन

Apr 22, 2026 - 18:41
34 Views
Sultanpur patti: अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

सुल्तानपुर पट्टी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज  बाजपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं मुख्य अतिथियों द्वारा प्रधानाचार्य  अरुण कुमार पाठक के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने गीत, नृत्य एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सीनियर्स के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। पूरा वातावरण खुशी और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा,जहाँ एक ओर हँसी की गूंज थी, वहीं दूसरी ओर विदाई की हल्की उदासी भी महसूस की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष  राजीव कुमार सैनी उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड सदस्य  शमीम ख़ाँ, चौकी प्रभारी  मनीष खत्री एवं संस्थान के भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, कुमार गौरव ,  हेमा सहित समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया,वही चौकी प्रभारी मनीष खत्री ने अपने सम्बोधन में साइबर अपराधों पर विस्तृत जानकारी साझा की , कहा कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर एकदम भरोसा न करे ,इसके साथ ही उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला और सभी अतिथियों ,शिक्षकों व छात्र छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई ।

कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फेयरवेल के रूप में नीरज टम्टा एवं मिस फेयरवेल के रूप में मुस्कान का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Also Read- Bajpur : भीकमपुरी में आग का तांडव- 35 एकड़ गेहूं की फसल और 700 पॉपुलर के पेड़ जलकर राख, लाखों का नुकसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow