Bajpur : भीकमपुरी में आग का तांडव- 35 एकड़ गेहूं की फसल और 700 पॉपुलर के पेड़ जलकर राख, लाखों का नुकसान

हादसे की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने निजी सचिव अभिषेक तिवारी को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित किसानों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। अभिषेक तिवारी ने एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को

Apr 21, 2026 - 21:57
 0  4
Bajpur : भीकमपुरी में आग का तांडव- 35 एकड़ गेहूं की फसल और 700 पॉपुलर के पेड़ जलकर राख, लाखों का नुकसान
Bajpur : भीकमपुरी में आग का तांडव- 35 एकड़ गेहूं की फसल और 700 पॉपुलर के पेड़ जलकर राख, लाखों का नुकसान

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के भीकमपुरी ग्राम सभा में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में लगभग 30 से 35 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से खेतों के पास लगे पॉपुलर के करीब 700 पेड़ भी जल गए। इस घटना से किसान अमर सिंह, अशोक सिंह, मंगरू सिंह, हरमीत सिंह, संतोष सिंह, अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मी देवी और मोहन सिंह को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। अनुमान के मुताबिक, किसानों का लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हादसे की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने निजी सचिव अभिषेक तिवारी को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित किसानों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। अभिषेक तिवारी ने एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को घटना की गंभीरता से अवगत कराया, जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी बर्बादी का उचित आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow