Bajpur : क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, यशपाल आर्य ने दिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेज करने के निर्देश

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जी.सी. पाण्डेय ने पिछली बैठक की समस्याओं पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान कनौरी के ग्राम प्रधान ने बिजली के टूटे खंभों को ठीक करने, कनिष्ठ प्रमुख रवि

By INA News Desk
Mar 23, 2026 - 21:01
43 Views
Bajpur : क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, यशपाल आर्य ने दिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेज करने के निर्देश
Bajpur : क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, यशपाल आर्य ने दिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेज करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर औलख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया और इसे उन्नति का प्रतीक बताया। बैठक में कोरम पूरा होने के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी कार्य योजनाओं का ब्यौरा दिया, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं और मांगें रखीं।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जी.सी. पाण्डेय ने पिछली बैठक की समस्याओं पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान कनौरी के ग्राम प्रधान ने बिजली के टूटे खंभों को ठीक करने, कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र कौर ने बिजली बिलों में सुधार और बेरिया दौलत के प्रधान ने लटकते तारों को दुरुस्त करने की मांग की। पेयजल और खराब सड़कों के मुद्दे पर यशपाल आर्य ने उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा की अध्यक्षता में जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। ज्येष्ठ उपप्रमुख रजनीत सिंह ने नमूना पहाड़पुर लिंक रोड का मामला उठाया, जबकि बरहैनी प्रधान ने चौराहे पर मूर्ति स्थापना के लिए जमीन की उपलब्धता पर चर्चा की।

शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज बेरिया दौलत में प्रधानाचार्य की नियुक्ति, कनौरी में नए स्कूल भवन और हरसान में जनजाति विद्यालय की मरम्मत की मांग रखी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले बजट और टैक्स वसूली की जानकारी दी। यशपाल आर्य ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बैठकों में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ही मौजूद रहें ताकि जनप्रतिनिधियों को सही जानकारी मिले और समस्याओं का तुरंत निपटारा हो सके। बैठक में खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर और विभिन्न ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow