Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर में ईद की बधाई दी, ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद गेहूं फसल का जायजा लिया, मुआवजे की मांग की

यशपाल आर्य ने कहा कि किसान पहले से ही मुश्किलों में हैं। धान और गन्ने की फसल का भुगतान नहीं हुआ है। किसान कर्ज लेकर खेत जोतते, बुआई करते और फसल तैयार करने में दिन-रात मेहन

Mar 21, 2026 - 19:29
 0  6
Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर में ईद की बधाई दी, ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद गेहूं फसल का जायजा लिया, मुआवजे की मांग की
Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर में ईद की बधाई दी, ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद गेहूं फसल का जायजा लिया, मुआवजे की मांग की

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बाजपुर पहुंचे। उन्होंने ईदगाह जाकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सभी से गले मिलकर प्यार और मोहब्बत का संदेश दिया। चेयरमैन गुरजीत सिंह ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद मुबारक कहा। यशपाल आर्य ने गोबरा क्षेत्र का दौरा किया। वहां रास्ते में किसानों के खेतों में गेहूं की फसल तैयार थी, लेकिन चार दिन पहले ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसल गिर गई। इसके बाद शुक्रवार को पूरे दिन और रात भर हुई भारी बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।

यशपाल आर्य ने कहा कि किसान पहले से ही मुश्किलों में हैं। धान और गन्ने की फसल का भुगतान नहीं हुआ है। किसान कर्ज लेकर खेत जोतते, बुआई करते और फसल तैयार करने में दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा के आगे वे लाचार हो जाते हैं। ओलावृष्टि और आंधी से फसल गिर गई और बारिश ने और नुकसान पहुंचाया। उन्होंने खुद खेतों में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की जाएगी। एसडीएम डॉ अमृता शर्मा को राजस्व विभाग की टीम भेजकर फसल का सर्वे कराया जाए। किसानों को प्रति एकड़ लगभग 20,000 रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। यह उनका प्रयास रहेगा।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow