Sambhal : कीचड़ के विवाद ने लिया उग्र रूप, पत्थरबाज़ी और मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
क्षेत्राधिकारी (सीओ) असमोली कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाद जावेद और फ़िदा हुसैन पक्ष के बीच हुआ। आरोप है कि जावेद पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर फ़िदा हुसैन पर पत्थर
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम ओवरी में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शनिवार की बताई जा रही है, जहां कपड़ों पर कीचड़ पड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाज़ी में बदल गई।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) असमोली कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाद जावेद और फ़िदा हुसैन पक्ष के बीच हुआ। आरोप है कि जावेद पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर फ़िदा हुसैन पर पत्थर फेंके, उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ित फ़िदा हुसैन ने थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ असमोली ने स्पष्ट किया कि इस घटनाक्रम का ईद की नमाज़ से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कपड़ों पर कीचड़ पड़ने को लेकर हुआ आपसी विवाद है, जिसे कुछ लोगों ने बढ़ा दिया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









