Bajpur : फल ठेला लगाकर बेटे को सफल बनाया, पिता की मेहनत रंग लाई, राहुल रक्षा मंत्रालय में चयनित
राहुल ने कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई दोराहा खालसा स्कूल से पूरी की। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा ली। आगे उन्होंने काशीपुर से आईटीआ
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। ग्राम महेशपुरा के निवासी सौराज सिंह पासी के बेटे राहुल पासी का रक्षा मंत्रालय लखनऊ उत्तर प्रदेश में चयन हो गया है। इस खबर से परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। राहुल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। राहुल ने कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई दोराहा खालसा स्कूल से पूरी की। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा ली। आगे उन्होंने काशीपुर से आईटीआई किया।
राहुल ने बताया कि उनके पिता सौराज सिंह दोराहा में फल का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा चलाते हैं। माता रसना देवी घर संभालती हैं। छह भाई-बहनों में राहुल सबसे छोटे हैं। इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। राहुल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









