Bajpur : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सरकारी योजनाओं की प्रगति जांची, पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश

आयोग के सदस्य ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार प

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 21:56
23 Views
Bajpur : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सरकारी योजनाओं की प्रगति जांची, पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश
Bajpur : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सरकारी योजनाओं की प्रगति जांची, पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर विकास खंड कार्यालय में उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के सदस्य डॉ. जैनुल आबिदीन अंसारी वारसी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने ब्लॉक स्तर पर चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

आयोग के सदस्य ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सभी विभागों को अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करनी होगी। बैठक में जिला अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के सदस्य फारूख खान, सहायक खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र पंत, सीडीपीओ रेनू यादव, समाज कल्याण अधिकारी नगमा परवीन सहित कृषि, उद्यान और ग्राम विकास विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow