Saharanpur : नए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पदभार संभालने से पहले मां शाकुंभरी देवी के दर्शन किए
मुख्य मंदिर में पुजारियों ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर प्रबंधक आदित्य प्रताप राणा ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को भी देखा और वहां मौजूद अ
सहारनपुर के नवनियुक्त जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जिले की जिम्मेदारी संभालने से पहले धार्मिक परंपराओं के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की। शामली से तबादला होकर आए जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले सीधे शिवालिक पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मत्था टेक कर जिले की खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना की। पुरानी मान्यताओं के अनुसार जिलाधिकारी ने सबसे पहले बाबा भूरादेव के मंदिर में हाजिरी लगाई और उसके बाद मुख्य मंदिर पहुंचे।
मुख्य मंदिर में पुजारियों ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर प्रबंधक आदित्य प्रताप राणा ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को भी देखा और वहां मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। माता के दरबार में दर्शन और पूजन करने के बाद वह मुख्यालय के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आधिकारिक रूप से सहारनपुर के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारियों ने जिलाधिकारी द्वारा कार्यभार संभालने से पहले किए गए इस धार्मिक दौरे की सराहना की है।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









