Bajpur: अंडर साइज बताकर गेहूं खरीद से इनकार, बाजपुर में किसानों का हंगामा—4 बजे से अनशन की चेतावनी।

कृषि मंडी में स्थित आर एफसी के गेहूं तौल कांटे पर एसएमआई व एसएमओ द्वारा गेहूं को अंडर साइज बताकर कहा इसका आटा

Apr 22, 2026 - 18:28
40 Views
Bajpur: अंडर साइज बताकर गेहूं खरीद से इनकार, बाजपुर में किसानों का हंगामा—4 बजे से अनशन की चेतावनी।
अंडर साइज बताकर गेहूं खरीद से इनकार, बाजपुर में किसानों का हंगामा—4 बजे से अनशन की चेतावनी।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। कृषि मंडी में स्थित आर एफसी के गेहूं तौल कांटे पर एसएमआई व एसएमओ द्वारा गेहूं को अंडर साइज बताकर कहा इसका आटा नहीं बनेगा इसलिए इस गेहूं को नहीं तोला जाएगा। इतना सुनकर किसान आग बबूला हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।शाम को 4:00 बजे तक गेहूं नहीं तोला गया तो शहीद भगत सिंह चौक पर विक्की रंधावा अपने समर्थकों के साथ अनशन पर बैठेंगे।भाकियू के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने कहा किसान पहले से ही कुदरत की मार झेल रहे हैं और घाटे के दौर से गुजर रहे हैं। और एसएमआई -एसएमओ कह रहै इस गेहूं का आटा नहीं बनेगा फिर किसान गेहूं किसको वेचेगा।ओने पौने रेट पर सीट प्लांट को बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लेकिन किसान चुप बैठने वाले नहीं किसान अपना उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही किसान नेता प्रताप सिंह संधू ने कहा है पूरे देश में गेहूं की जिस समय फसल तैयार हो रही थी मौसम खराब चल रहा था बरसात पर जाने के कारण गेहूं जमीन पर नीचे गिर गई जिसकी वजह से गेहूं का साइज पतला हो गया है। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि इस गेहूं का आटा नहीं बनेगा इसलिए यह गेहूं नहीं खरीदेंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार को हर कीमत में गेहूं खरीदना पड़ेगा किसान अपना उत्पीड़न कब तक सहन करेंगे अब हद से बाहर हो चुका है शाम को 4:00 बजे सभी किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि शाम की 4:00 तक गेहूं नहीं तोला तो इसके परिणाम खतरनाक होंगे।शाम के 4:00 बजे तक गेहूं नहीं तोला गया। तो शहीद भगत सिंह चौक पर अनशन पर बैठूंगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है एसएमआई -एसएमओ 4:00 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर सभी किसानों को साथ लेकर अनशन  पर बैठूंगा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पडड़ा,हरप्रीत सिंह निज्जर,हरदयाल सिंह,विक्रम सिंह,संदीप वर्क,राज समरा,प्रताप सिंह, प्रिंस,परब शरन, गगन सरना आदि थे।

Also Read- 'हमको जो सही बुझाता है, वही बोलते हैं'- अनंत सिंह का दोटूक बयान; कहा- छिपकर पीने से बढ़ रही है बीमारी और मौतें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow