Kanpur : गुरू अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में विशेष समागम, राहगीरों को बांटा शर्बत और प्रसाद

दोपहर के समय गुरुद्वारा साहिब के बाहर मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत की छबील लगाई गई। इसके साथ ही लोगों को छोला प्रसाद और ब्रेड का वितरण भी किया गया। सेवा का यह सिलसिला सुबह साढ़े ग्यारह बजे से

Jun 18, 2026 - 22:12
 0  5
Kanpur : गुरू अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में विशेष समागम, राहगीरों को बांटा शर्बत और प्रसाद
Kanpur : गुरू अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में विशेष समागम, राहगीरों को बांटा शर्बत और प्रसाद

कानपुर के गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में सिखों के 5वें गुरु, गुरू अरजन देव जी की शहादत को याद करते हुए एक विशेष गुरुमत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्त्री सत्संग गुरुद्वारा बाबा नामदेव की ओर से पिछले 40 दिनों से लगातार किए जा रहे सुखमनी साहिब के पाठ का समापन हुआ। इसके बाद गुरुवाणी का कीर्तन किया गया और संगत ने शबद ग्रहण किए। कार्यक्रम में शामिल होने आई संगत को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

दोपहर के समय गुरुद्वारा साहिब के बाहर मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत की छबील लगाई गई। इसके साथ ही लोगों को छोला प्रसाद और ब्रेड का वितरण भी किया गया। सेवा का यह सिलसिला सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक लगातार चलता रहा, जहां लोग सेवा के साथ-साथ 'सतनाम वाहेगुरु' का जाप भी कर रहे थे।

इस धार्मिक आयोजन में सेवादार के रूप में पार्षद नीतू सिंह, अमरजीत सिंह पम्मी, गुरदीप सहगल, चरनजीत सिंह, अशोक अरोड़ा, राजेन्द्र काके, हरदयाल सिंह, रूपेन्दर सिंह और गुरुबख्श सिंह सहित कई लोगों ने अपना सक्रिय योगदान दिया और राहगीरों को प्रसाद बांटा।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow