Sambhal : बेटी के जाने से टूटा पिता का हौसला, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नखासा थाना क्षेत्र के अफजालपुर सराय निवासी मुनाजिर हुसैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को 7 जून 2026 की सुबह गांव के ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्र में यह भी दावा

By INA News Desk
Jun 18, 2026 - 22:14
199 Views
Sambhal : बेटी के जाने से टूटा पिता का हौसला, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार
Sambhal : बेटी के जाने से टूटा पिता का हौसला, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के कथित प्रेम प्रसंग और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नखासा थाना क्षेत्र के अफजालपुर सराय निवासी मुनाजिर हुसैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को 7 जून 2026 की सुबह गांव के ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि युवती घर से नकदी, सोना और लाइसेंसी पिस्टल भी अपने साथ ले गई। मुनाजिर हुसैन का कहना है कि उन्होंने इस मामले में नखासा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उनका आरोप है कि कार्रवाई न होने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। इसी पीड़ा का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति और जिलाधिकारी सम्भल को भी भेजी गई है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पत्र पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow