Kanpur : कानपुर अंध विद्यालय में 100 दृष्टिबाधित बच्चों को बांटे गए ट्रैकसूट, संस्था ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के 100 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को वीकेंड ड्रेस के तौर पर ट्रैकसूट बांटे। इसके साथ ही सभी बच्चों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर दीपक कोठारी और दीप्ति कोठारी ने विद्यालय प्रशासन

By INA News Desk
Jun 18, 2026 - 22:07
27 Views
Kanpur : कानपुर अंध विद्यालय में 100 दृष्टिबाधित बच्चों को बांटे गए ट्रैकसूट, संस्था ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
Kanpur : कानपुर अंध विद्यालय में 100 दृष्टिबाधित बच्चों को बांटे गए ट्रैकसूट, संस्था ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

कानपुर अंध विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में 'यश कोठारी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट' के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजय कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ यश कोठारी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक कोठारी और दीप्ति कोठारी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के 100 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को वीकेंड ड्रेस के तौर पर ट्रैकसूट बांटे। इसके साथ ही सभी बच्चों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर दीपक कोठारी और दीप्ति कोठारी ने विद्यालय प्रशासन को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी दृष्टिबाधित छात्रों की जरूरत के अनुसार जो भी सामान आवश्यक होगा, उसके लिए ट्रस्ट अपना पूरा सहयोग देता रहेगा।

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित मल्होत्रा, अनूप मल्होत्रा और अजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने और इसे सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और पूरे स्टाफ का योगदान बेहद सराहनीय रहा।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow