Deoband: डोली उठने से पहले उठी अर्थी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 19 अगस्त को आनी थी बारात

पठानपुरा निवासी यूनानी मेडिकल कर्मचारी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की 19 अगस्त

Jul 30, 2026 - 12:03
28 Views
Deoband: डोली उठने से पहले उठी अर्थी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 19 अगस्त को आनी थी बारात
डोली उठने से पहले उठी अर्थी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 19 अगस्त को आनी थी बारात

देवबंद। पठानपुरा निवासी यूनानी मेडिकल कर्मचारी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की 19 अगस्त को बारात आनी थी, लेकिन शादी की खुशियां पूरी होने से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, मृतका और उसकी सहेली के साथ पिछले कुछ दिनों से रास्ते में कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ की जा रही थी। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार युवकों ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में मृतका की सहेली को भी गंभीर चोटें आईं।
गंभीर हालत में मृतका को दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्हें काफी प्रयास करने पड़े। उनका कहना है कि गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी।
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर और पूर्व सभासद सिकंदर अली ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण दिल्ली में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भी परेशानी आई।
वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow