सम्भल में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग

सम्भल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल हो गया। पुलिस

Jul 30, 2026 - 11:57
24 Views
सम्भल में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग
मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि 29 जुलाई 2026 की शाम बहजोई पुलिस आटा-पवासा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज पुत्र वेदराम, निवासी थाना सहसवान, जिला बदायूं बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 25 जुलाई को थाना बहजोई क्षेत्र में चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले में गिरफ्तारी के डर से वह पुलिस को देखकर भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Kangana Ranaut On Student Protests: 'प्रदर्शन के वीडियो घिनौने, ये Generation Gutter है', कंगना रनौत के बयान से खड़ा हुआ बड़ा विवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow