Ballia: बिजली के तार चोरी करने वाले 5 बदमाश  पुलिस मुठभेड़ के बाद  गिरफ्तार।

खबर बलिया जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से है जहां बुधवार को 8 जुलाई 2026 को 11बजे कोतवाली बांसडीह पुलिस के ने ग्राम हुसैनाबाद

Jul 9, 2026 - 16:39
22 Views
Ballia: बिजली के तार चोरी करने वाले 5 बदमाश  पुलिस मुठभेड़ के बाद  गिरफ्तार।

Report-Syed Asif Hussain zaidi
 
बलिया: खबर बलिया जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से है जहां बुधवार को 8 जुलाई 2026 को 11बजे कोतवाली बांसडीह पुलिस के ने ग्राम हुसैनाबाद में सरकारी बिजली के तार काटने वाले गैंग की घेराबंदी की तो पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया  पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र पटेल  निवासी बालूपुर , थाना खेजूरी, जनपद बलिया उम्र 31 वर्ष के बाये पैर में गोली लगी पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ  दिनांक 2/3 जुलाई 2026 व 4/5 जुलाई 2026 की रात ग्राम हुसैनाबाद गांव में बिजली के तार की चोरी की गई थी । पकड़े गए बदमाश धर्मेंद्र कुमार के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस .315 बोर एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा तार काटने का  कटर  बरामद हुआ है । पकड़ी गई गाड़ी  पिकअप वाहन से चोरी किया हुआ तार बरामद हुआ है। 04 अन्य साथी  क्रमशः 1. विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया 2.नितेश पटेल पुत्र शिवजी पटेल निवासी रैपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया  3. दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी जनपद बलिया भी मौके से गिरफ्तार किए गए है व 4.01 बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया जिसमें विश्वकर्मा तुरहा के पास से एक अदद नाजायज चाकू ,दीपक साहू के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Also Read- Indore ATM Cash Embezzlement: इंदौर में एटीएम में कैश लोड करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, 40 लाख रुपये के गबन का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow