बाजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े 200 ग्राम सोना 8 किलो  चांदी 2 लाख की नगदी लेकर फरार

दोराहा चौकी क्षेत्र के ग्राम बाजपुर गांव में स्थित ओम् ज्वेलर्स की दुकान सहित चार दुकानों के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ेl जिसमें ओम ज्वेलर्स की दुकान से करीब 200 ग्राम

By INA News Desk
Jul 9, 2026 - 16:48
23 Views
बाजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े 200 ग्राम सोना 8 किलो  चांदी 2 लाख की नगदी लेकर फरार
बाजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े 200 ग्राम सोना 8 किलो  चांदी 2 लाख की नगदी लेकर फरार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl दोराहा चौकी क्षेत्र के ग्राम बाजपुर गांव में स्थित ओम् ज्वेलर्स की दुकान सहित चार दुकानों के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ेl जिसमें ओम ज्वेलर्स की दुकान से करीब 200 ग्राम सोना, 2 लाख नकद और लगभग 8 किलो चांदी अज्ञात चोर लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। यह दोराहा  चौकी के लिए चोरों की बहुत बड़ी चुनौती हैl घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई विक्रम धामी दोराहा चौकी  पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल हैl अज्ञात चोरों ने रात्रि में पढ़ रही बरसात का पूरा मौके का फायदा उठायाl ओम ज्वैलर्स स्वामी ओंकार वर्मा ने दोराहा चौकी में तहरीर देकर बताया चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले आसपास की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास कियाl जिसमें राहुल कॉस्मेटिक की दुकान के ताले तोड़े गए सरताज मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान के ताले तोड़ेl ओम ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर 200 ग्राम सोना 8 किलो चांदी 2 लाख की नदी लेकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए l एसएसएसई विक्रम धामी चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं और पुलिस टीम को चोरी का खुलासा करने के लिए लगा दिया गया है l कोतवाल नरेश चौहान ने बताया चोरी की घटना को लेकर पुलिस टीम लगा दी गई है और एसओजी भी चोरी का खुलासा करने के लिए लगाई गई है जिस पर एसओजी टीम क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जल्द हीं खुलासे का प्रयास किया जाएगाl प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने चोरी की घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द ही पुलिस प्रशासन से खुलासा करने की मांग की है इसके साथ ही पुलिस की गस्त भी बढ़ाई जाएl

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow