Ballia: घाटे में चल रहा बैंक हमारे कार्यकाल में मुनाफे में पहुंचा- विनोद शंकर दुबे अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक

बलिया में जिला सहकारिता बैंक का स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव का आयोजन 10 जुलाई को होगा। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि

Jul 7, 2026 - 11:40
23 Views
Ballia: घाटे में चल रहा बैंक हमारे कार्यकाल में मुनाफे में पहुंचा- विनोद शंकर दुबे अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक
घाटे में चल रहा बैंक हमारे कार्यकाल में मुनाफे में पहुंचा- विनोद शंकर दुबे अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक

Report- Syed Asif Hussain zaidi 

बलिया में जिला सहकारिता बैंक का स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव का आयोजन 10 जुलाई को होगा। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएससी राठौर तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे सोमवार को करीब 1.45 बजे बताया कि उक्त अवसर पर बैंक के एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जायेगा। कहा कि पहले घाटे में चल रहा बैंक हमारे कार्यकाल में मुनाफे में पहुंच गया है।बताया कि पूरे जिले में एक लाख से ऊपर खाताधारक है।वहीं 46 हजार से अधिक नये खाताधारक भी जुड़े है‌।बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंक को 25 करोड़ रूपये का लोन बांटने का आदेश दिया है।लेकिन हमारे पास कर्मचारी कम है और लोन बांटने के बाद लोन रिकवरी भी करनी होती है।ऐसे में हम करीब 10 करोड़ का लोन बांटने का लक्ष्य रखा गया है।इस मौके पर जिला सरकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक पाठक आदि रहे।

Also Read- Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow