Hardoi: 3.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन

विकास खण्ड सण्डीला के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए

By INA News Desk
Jul 7, 2026 - 11:30
34 Views
Hardoi: 3.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन
3.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन

मुकेश सिंह 

सण्डीला (हरदोई)। विकास खण्ड सण्डीला के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रिख के सांसद एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत उपस्थित रहे। उनके साथ विधान परिषद सदस्य एवं याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह ने भी बैठक में सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आरती गुप्ता ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा विभाग, सीडीपीओ ने महिला एवं बाल विकास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने स्वास्थ्य सेवाओं तथा पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर ने विकास खण्ड में संचालित योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि अशोक रावत ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement