Ballia: हल्दी में दर्दनाक सड़क हादसा: दवा लेने जा रहे युवक की मौत, किशोर गंभीर, ट्रक चालक फरार। 

हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में दवा लेने जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार

By INA News Desk
Jan 24, 2026 - 14:38
68 Views
Ballia: हल्दी में दर्दनाक सड़क हादसा: दवा लेने जा रहे युवक की मौत, किशोर गंभीर, ट्रक चालक फरार। 
हल्दी में दर्दनाक सड़क हादसा: दवा लेने जा रहे युवक की मौत, किशोर गंभीर, ट्रक चालक फरार। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन जैदी।

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में दवा लेने जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रेपुरा गांव निवासी रवि पासवान (22) पुत्र शांत पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल किशोर मंटू चौधरी (17) पुत्र गणेश चौधरी, निवासी रेपुरा बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक से दवा लेने बादिलपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया। गांव में शोक की लहर है।

Also Read- Prayagraj : प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य-पुलिस टकराव के बाद अब राजनीतिक युद्ध, विवाद में कूदे 'सफेदपोश'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement