बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल! सम्भल पानी-पानी, स्कूली बच्चों ने वीडियो जारी कर डीएम से लगाई गुहार
सम्भल: बीती रात हुई तेज बारिश ने सम्भल जिले में नगर निकायों के जल निकासी प्रबंधन की पोल खोल दी। शहर से लेकर देहात तक
उवैस दानिश, सम्भल
- दिल्ली दरवाजा से बबराला तक जलभराव का कहर, स्कूल, सड़क और पेट्रोल पंप बने तालाब
सम्भल: बीती रात हुई तेज बारिश ने सम्भल जिले में नगर निकायों के जल निकासी प्रबंधन की पोल खोल दी। शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में जलभराव होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी।
सम्भल शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित भूरे शाह रोड पर सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। इसी मार्ग पर कई स्कूल होने के कारण बच्चों को गंदे और भरे हुए पानी से होकर स्कूल जाना पड़ा। जलभराव से परेशान स्कूली बच्चों ने वीडियो संदेश जारी कर जिलाधिकारी से जल्द पानी निकलवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उधर बबराला क्षेत्र के बाघऊ में हालात और भी खराब रहे। बारिश का पानी पेट्रोल पंप परिसर में भर गया, जिससे पंप तक आने-जाने वाले दोनों रास्ते बंद हो गए। दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका का जल निकासी तंत्र पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। उनका आरोप है कि सामान्य दिनों में भी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है और बारिश होते ही सड़कें तालाब में बदल जाती हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या दूर करने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Also Read- Deoband: पीएसी बल को साथ लेकर हुई चेकिंग, बिजलीघरों से लोड हुआ कम
What's Your Reaction?




