सम्भल में फिर बह उठी बर्दमार! पहली बारिश में जागी 'मृत' नदी, योगी सरकार के नदी पुनर्जीवन अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

कभी अस्तित्व खो चुकी बर्दमार नदी अब फिर से जीवन की ओर लौट आई है। पहली ही बरसात में नदी में पानी बहने लगा है, जिससे

Jul 7, 2026 - 11:58
37 Views
सम्भल में फिर बह उठी बर्दमार! पहली बारिश में जागी 'मृत' नदी, योगी सरकार के नदी पुनर्जीवन अभियान को मिली बड़ी कामयाबी
सम्भल में फिर बह उठी बर्दमार! पहली बारिश में जागी 'मृत' नदी, योगी सरकार के नदी पुनर्जीवन अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

उवैस दानिश, सम्भल

  • 15 किलोमीटर लंबी बर्दमार नदी के 8 किलोमीटर हिस्से की खुदाई पूरी, अवैध कब्जे और मजार हटने के बाद पहली बरसात में कल-कल बहा पानी

कभी अस्तित्व खो चुकी बर्दमार नदी अब फिर से जीवन की ओर लौट आई है। पहली ही बरसात में नदी में पानी बहने लगा है, जिससे प्रशासन के नदी पुनर्जीवन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। Yogi Adityanath सरकार की नदी पुनर्जीवन योजना के तहत जिले की पांच नदियों को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है। सोत नदी के बाद अब बर्दमार दूसरी नदी बन गई है, जिसमें दोबारा पानी बहने लगा है।

करीब 15 किलोमीटर लंबी बर्दमार नदी के पुनर्जीवन के लिए प्रशासन अब तक 8 किलोमीटर हिस्से की खुदाई पूरी करा चुका है, जबकि शेष हिस्से में काम लगातार जारी है। नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बन रहे अवैध कब्जों और मजारों को भी प्रशासन ने हटवाया, जिसके बाद पहली बारिश में नदी ने फिर से अपनी पुरानी धारा पकड़ ली। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पूरे मानसून में बर्दमार नदी पूरी लंबाई में कल-कल बहती नजर आएगी। इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि आसपास के गांवों, किसानों और पर्यावरण को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इससे पहले सम्भल प्रशासन ने सोत नदी का भी सफल पुनर्जीवन किया था। उस प्रयास की चर्चा देशभर में हुई थी और Narendra Modi ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में सम्भल प्रशासन की सराहना करते हुए सोत नदी पुनर्जीवन का विशेष उल्लेख किया था। अब बर्दमार नदी के बहने से सम्भल एक बार फिर नदी संरक्षण और पुनर्जीवन की मिसाल बनता दिखाई दे रहा है।

Also Read- Cyber Fraud Delhi Police Action: फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर डराने वाले तीन साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow