Saharanpur: सहारनपुर पुलिस ने जारी किया कांवड़ यात्रा-2026 इंटर-स्टेट रूट डायवर्जन प्लान

परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए व्यापक

Jul 29, 2026 - 11:56
32 Views
Saharanpur: सहारनपुर पुलिस ने जारी किया कांवड़ यात्रा-2026 इंटर-स्टेट रूट डायवर्जन प्लान
सहारनपुर पुलिस ने जारी किया कांवड़ यात्रा-2026 इंटर-स्टेट रूट डायवर्जन प्लान

सहारनपुर। परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए व्यापक इंटर-स्टेट यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे- दिल्ली अक्षरधाम–गाज़ियाबाद बागपत–शामली–मुज़ फ्फरनगर–सहारनपुर–देहरादून पर भारी, मध्यम और हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन होगा। एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही कांवड़ियों से विशेष अपील की गई है कि वे एक्सप्रेस-वे का उपयोग न करके केवल निर्धारित कांवड़ मार्गों से ही यात्रा करें।
हरिद्वार से दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य गंतव्यों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी लें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
किसी भी असुविधा या यातायात से जुड़ी समस्या के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर पर ध्यान न देकर केवल सहारनपुर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

Also Read- सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow