Hathras: हनुमान टीला हत्याकांड, डाकघर चोरी और बैंक सेंधमारी का खुलासा, तीन घटनाओं में एक ही गैंग निकला शामिल

एसओजी टीम, एंटी थेफ्ट टीम और थाना सहपऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्र के चर्चित हनुमान टीला बाबा

Jul 29, 2026 - 12:07
 0  4
Hathras: हनुमान टीला हत्याकांड, डाकघर चोरी और बैंक सेंधमारी का खुलासा, तीन घटनाओं में एक ही गैंग निकला शामिल
प्रेसवार्ता में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा

हाथरस। एसओजी टीम, एंटी थेफ्ट टीम और थाना सहपऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्र के चर्चित हनुमान टीला बाबा हत्याकांड, डाकघर चोरी और कैनरा बैंक सेंधमारी की तीनों घटनाओं का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया और ईंट तथा चोरी की गई स्वैप मशीन के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि तीनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया था।

एसओजी, एंटी थेफ्ट, सर्विलांस और थाना सहपऊ पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, ग्राउंड इंटेलिजेंस, यक्ष ऐप और लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 7/8 जून की रात हनुमान टीला मंदिर में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए चंदे की रकम मिलने की उम्मीद में चोरी करने पहुंचे थे। मंदिर में सो रहे दिलीप कुमार उर्फ चंदो बाबा के जाग जाने और पहचान लेने पर उन्होंने सरिया और ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। रुपये नहीं मिलने पर वे केवल आधार कार्ड लेकर फरार हो गए, जिसे बाद में झाड़ियों में फेंक दिया।हत्या के बाद भी धन नहीं मिलने पर आरोपियों ने डाकघर सहपऊ में सेंध लगाकर एसबीआई की स्वैप मशीन चोरी की। मशीन से नकदी निकालने में असफल रहने पर उसे तोड़कर उसके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

इसके बाद 22/23 जुलाई की रात तीनों ने कैनरा बैंक में सेंध लगाई, लेकिन बैंक के भीतर काफी तलाश के बावजूद उन्हें कोई नकदी नहीं मिली और वे खाली हाथ लौट गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार निवासी जाटवपुरी, सहपऊ और सनी उर्फ धांसू निवासी नई बस्ती, सहपऊ के रूप में हुई है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के खुलासे में एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, एंटी थेफ्ट प्रभारी सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष मयंक चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल हाशिम सहित सभी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read- लखनऊ मर्डर मिस्ट्री: नोवोटेल होटल में मृत मिले वैज्ञानिक राहुल सिंह, 85 लाख की डील और वॉट्सएप चैट खोलेंगे मौत का राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।