हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटना में महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे किलोमीटर

Jun 10, 2026 - 17:32
29 Views
हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटना में महिला की मौत, तीन गंभीर घायल
हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटना में महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 289 पर क बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि बस संख्या BR 06RA 5115 अमेठी जनपद के शंकरगंज से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई।

दुर्घटना में शहर पत्नी नासिर (32 वर्ष), निवासी रानीगंज बाजार, अमेठी, जयेन्द्र पुत्र भारत सिंह (32 वर्ष), निवासी प्रतापपुर, थाना डीह, रायबरेली, आसमो बानो पत्नी स्व. मोहम्मद नाजिम (45 वर्ष), निवासी रानीगंज बाजार, अमेठी तथा मोहम्मद नासिर पुत्र स्व. मोहम्मद नाजिम (35 वर्ष), निवासी रानीगंज बाजार, अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने शहर पत्नी नासिर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है और एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारू रूप से जारी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए जांच जारी होने की जानकारी दी।

Also Read- Hardoi: पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, अभ्यर्थी मोबाइल और प्रश्नपत्र के साथ गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow