Hardoi: अब गांव होगा प्लास्टिक फ्री! बेगमगंज में नई मशीनों से लैस यूनिट का उद्घाटन। 

जनपद के विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत बेगमगंज में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित प्लास्टिक

May 23, 2026 - 18:00
21 Views
Hardoi: अब गांव होगा प्लास्टिक फ्री! बेगमगंज में नई मशीनों से लैस यूनिट का उद्घाटन। 

हरदोई। जनपद के विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत बेगमगंज में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का नवीनीकरण कर अतिरिक्त मशीनरी स्थापित की गई। इंटीग्रेटेड प्रक्रिया के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यूनिट का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समन्वयक ज्योतिष दिवाकर, खंड विकास अधिकारी निधि राठौर, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

यूनिट में अतिरिक्त मशीनरी लगाए जाने से प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज होगी। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read- Hardoi : निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने समय पर और बेहतर काम करने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow