Hathras : चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर केवल औपचारिकता, जर्जर स्मारक और बदहाल प्रतिमा ने खोली उपेक्षा की पोल

लंबे समय से देखरेख न होने की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री की यह प्रतिमा पूरी तरह बदरंग और क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रतिमा पर जगह-जगह गंदगी जमा है, उसका रंग उखड़ रहा है और चेहरे व पेट सहित कई हिस्सों में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यह स्थिति साफ बताती है कि जिम्मेदार विभाग इस ऐति

May 29, 2026 - 22:01
 0  5
Hathras : चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर केवल औपचारिकता, जर्जर स्मारक और बदहाल प्रतिमा ने खोली उपेक्षा की पोल
चौधरी चरण सिंह स्मारक

किसानों के मसीहा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मथुरा अड्डा स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम नेताओं और अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर मालाएं चढ़ाकर अपनी औपचारिकता तो पूरी की, लेकिन किसी का ध्यान स्मारक की बदहाली और जर्जर हो चुकी प्रतिमा की तरफ नहीं गया। नेताओं और जिम्मेदार अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों और किसान संगठनों में गहरा आक्रोश है।

लंबे समय से देखरेख न होने की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री की यह प्रतिमा पूरी तरह बदरंग और क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रतिमा पर जगह-जगह गंदगी जमा है, उसका रंग उखड़ रहा है और चेहरे व पेट सहित कई हिस्सों में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यह स्थिति साफ बताती है कि जिम्मेदार विभाग इस ऐतिहासिक स्थल को लेकर कितना लापरवाह है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल जयंती और पुण्यतिथि के मौकों पर नेता यहां आकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन स्मारक को सहेजने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता। लोगों का आरोप है कि ऐसे कार्यक्रमों में सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मची रहती है, जबकि असल समस्या पर सब मौन धारण कर लेते हैं।

किसान संगठन के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इस स्थिति पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के किसानों की मजबूत आवाज थे। उनकी यादों से जुड़े स्थल की ऐसी दुर्दशा होना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रतिमा को ठीक नहीं कराया गया और इसकी पुताई व सफाई नहीं हुई, तो यह और ज्यादा खराब हो सकती है। स्थानीय जनता और किसान संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा की तुरंत मरम्मत कराई जाए और स्मारक की नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए ताकि देश के महान नेता का सम्मान कायम रहे।

You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow