Hardoi : सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, गौशाला और पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने बेहटी के अस्थायी गौ आश्रय स्थल का जायजा लिया। उन्होंने वहां गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे, साफ पानी, इलाज और गर्मी से बचाव के इंतजामों को देखा। उन्होंने गौशाला में बनने वाली वर्मी कंपोस्ट खाद की पैकेजिंग कर उसे उद्या

May 29, 2026 - 21:59
 0  9
Hardoi : सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, गौशाला और पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण
Hardoi : सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, गौशाला और पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण

हरदोई के बावन विकास खंड के बेहटी गांव में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं तथा श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चौपाल में चुन्नीपुरवा निवासी अवधेश पुत्र जगपाली ने शिकायत की कि उनके गांव में बिजली के चार खंभे टूट गए हैं और बिजली की चालू लाइन के तार जमीन पर पड़े हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बिजली विभाग के एसडीओ को तुरंत खंभे और तार ठीक कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने पेंशन, बिजली और पेयजल से जुड़ी अन्य समस्याएं भी उठाईं, जिन्हें दर्ज कर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। चौपाल में विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को लाभ दिया गया। साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए गोद भराई और नामकरण संस्कार के कार्यक्रम भी हुए।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बेहटी के अस्थायी गौ आश्रय स्थल का जायजा लिया। उन्होंने वहां गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे, साफ पानी, इलाज और गर्मी से बचाव के इंतजामों को देखा।

उन्होंने गौशाला में बनने वाली वर्मी कंपोस्ट खाद की पैकेजिंग कर उसे उद्यान विभाग, वन विभाग और निजी संस्थाओं को बेचकर कमाई बढ़ाने के निर्देश दिए। पशुओं को छाया देने के लिए परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे भी रोपे गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बेहटी गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही सोलर आधारित पाइप पेयजल योजना के तीसरे चरण का भी निरीक्षण किया। काम अधूरा मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके।

इसके बाद उन्होंने बावन में चल रही पोषाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर वहां सफाई, पैकेजिंग और गुणवत्ता के मानकों को परखा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और अधिकारियों को बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा रवि प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुमार सहित चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, राजस्व और बाल विकास विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow