Sambhal: चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों बोले- गांव और किसान की आवाज थे चौधरी साहब

सम्भल के चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

May 29, 2026 - 15:21
31 Views
Sambhal: चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों बोले- गांव और किसान की आवाज थे चौधरी साहब
हरि सिंह ढिल्लों, विधान परिषद सदस्य

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लों समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सबसे बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने गांव, गरीब और किसानों की आवाज को देश की संसद तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के दौर से पहले सदनों में केवल बड़े और रसूखदार लोग पहुंचते थे, लेकिन उन्होंने किसान और गरीब परिवारों के बेटों को राजनीति में सम्मान दिलाने का रास्ता खोला। हरि सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश के किसानों का सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का मूल मंत्र था कि “हिंदुस्तान के विकास का रास्ता गांव से होकर गुजरता है” और आज केंद्र सरकार उसी विचारधारा पर काम कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi: हाईवे के गड्ढे ने ली फिर जानलेवा करवट, बाइक फिसलने से महिला गंभीर घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow