Sambhal: एक युद्ध नशे के विरुद्ध : एमजीएम कॉलेज में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ। 

सम्भल के एमजीएम कॉलेज में शासन के निर्देशों के तहत “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By INA News Desk
May 29, 2026 - 15:17
34 Views
Sambhal: एक युद्ध नशे के विरुद्ध : एमजीएम कॉलेज में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ। 
एक युद्ध नशे के विरुद्ध : एमजीएम कॉलेज में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के एमजीएम कॉलेज में शासन के निर्देशों के तहत “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फहीम अहमद ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य के शरीर, बुद्धि, स्वास्थ्य, धन, परिवार, सम्मान और भविष्य का नाश कर देता है। नशे की लत व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जाती है, जिससे उसका जीवन ही नहीं बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए बेहद घातक है। इससे शरीर कमजोर होता है, मानसिक क्षमता घटती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है, परिवार में तनाव पैदा करता है और अपराध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Also Read- Lucknow: एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम और कम करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने कहा- आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow