Hathras : विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति से फैला रहा भ्रम, भाजपा सरकार में सभी त्योहार सुरक्षित- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
ईद के मौके पर सुरक्षा और नमाज से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे कुछ विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि भाजपा सरकार में सभी धर्मों और समुदायों को
उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सिकंद्राराऊ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने वहां कुछ समय रुककर पत्रकारों से बातचीत की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा।
बातचीत के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इससे पहले उन्होंने हाथरस जिले में पर्यटन और संस्कृति विभाग की 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने जानकारी दी कि हाथरस के कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जो इलाके के इतिहास और संस्कृति को सम्मान देने का एक बड़ा प्रयास है।
ईद के मौके पर सुरक्षा और नमाज से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे कुछ विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि भाजपा सरकार में सभी धर्मों और समुदायों को अपने-अपने त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की पूरी आजादी है। यातायात और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने केवल यह निर्देश दिए हैं कि नमाज और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम तय जगहों पर ही किए जाएं, ताकि सड़कों पर लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ईद का त्योहार नियमों के तहत शांति से संपन्न हुआ। सरकार विकास को सबसे आगे रखकर देश-प्रदेश की उन्नति के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर
What's Your Reaction?




