Sambhal: Sp ने डीएम के साथ डायल 112 की वर्किंग का टैक्नीकल सिस्टम समझा।

सम्भल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। Sp ने डीएम के साथ डायल 112 की वर्किंग का टैक्नीकल

May 29, 2026 - 15:00
26 Views
Sambhal: Sp ने डीएम के साथ डायल 112 की वर्किंग का टैक्नीकल सिस्टम समझा।
Sp ने डीएम के साथ डायल 112 की वर्किंग का टैक्नीकल सिस्टम समझा।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। Sp ने डीएम के साथ डायल 112 की वर्किंग का टैक्नीकल सिस्टम समझा है। उन्होंने डीएम को भी सिस्टम समझाया है। Sp डायल 112 की ड्राइवर सीट पर बैठे तथा डीएम ने कंडक्टर सीट संभाली।

मामला सम्भल के ईदगाह का है। जहां नमाज की सुरक्षा का निरीक्षण कर डीएम एसपी मौके पर तैनात डायल 112 में आ कर बैठ गए। एसपी ड्राइवर सीट पर बैठे जबकि डीएम कंडक्टर सीट पर बैठे। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों समेत तमाम लोग डायल 112 के पास ये देखने पहुंचे कि जिले के प्रशासन एवं पुलिस के टाप अधिकारी डायल 112 में क्या कर रहे हैं? मौके पर एसपी डायल 112 का कालिंग और रिस्पांस सिस्टम समेत तकनीकी चीजें समझ रहे थे। एसपी ने डीएम को भी सिस्टम समझाया। वहीं डायल 112 के कर्मचारी से एसपी ने इस दौरान एनाउंस के सिस्टम की भी जानकारी ली। एसपी का अचानक कुछ न कुछ नया करने का यही शौक उन्हें सम्भल में लगातार सुर्खियां बनाता है।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow