Sambhal: बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुल जाते हैं भ्रष्टाचारी - सम्भल में कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला, भाजपा नेताओं की संपत्तियों की हो जांच। 

सम्भल में कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हमला बोला। जिला कांग्रेस

May 29, 2026 - 14:49
27 Views
Sambhal: बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुल जाते हैं भ्रष्टाचारी - सम्भल में कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला, भाजपा नेताओं की संपत्तियों की हो जांच। 
आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हमला बोला। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है और सत्ता पक्ष के नेताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आरिफ तुर्की ने कहा कि बीजेपी सरकार भले ही “ज़ीरो टॉलरेंस” की बात करती हो, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ही कई विधायक अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कोई नेता विपक्ष में होता है तो बीजेपी उसे भ्रष्टाचारी बताती है, लेकिन जैसे ही वह बीजेपी में शामिल हो जाता है, उसके खिलाफ चल रही जांच खत्म हो जाती है। उन्होंने इसे “बीजेपी की वाशिंग मशीन” करार दिया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर भी सरकार को घेरा। आरिफ तुर्की ने मांग की कि बीजेपी नेताओं और उनके परिवारों की 2017 से अब तक की संपत्तियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस संभल की चारों विधानसभाओं में बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेगी।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow