Bajpur : गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरमत समर कैंप शुरू, बच्चों को दी जा रही नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा

इस धार्मिक और शैक्षणिक समर कैंप में करीब दो सौ बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। पूरे कैंप का संचालन हरपाल सिंह खालसा की देखरेख में किया जा रहा है। इसके साथ ही इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह और अन्य शिक्षक बच्चों को गुरमत शिक्षा, कीर्तन गायन, गुरबाणी का सही उ

May 28, 2026 - 21:24
 0  4
Bajpur : गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरमत समर कैंप शुरू, बच्चों को दी जा रही नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा
Bajpur : गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरमत समर कैंप शुरू, बच्चों को दी जा रही नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में बाबा कुंदन सिंह गुरमत संगीत विद्यालय के सहयोग से गुरमत समर कैंप का शुभारंभ बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने अरदास और गुरबाणी के पाठ के साथ इस विशेष समर कैंप की शुरुआत कराई।

इस धार्मिक और शैक्षणिक समर कैंप में करीब दो सौ बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। पूरे कैंप का संचालन हरपाल सिंह खालसा की देखरेख में किया जा रहा है। इसके साथ ही इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह और अन्य शिक्षक बच्चों को गुरमत शिक्षा, कीर्तन गायन, गुरबाणी का सही उच्चारण और नैतिक जीवन जीने के तौर-तरीके सिखा रहे हैं। समर कैंप के दौरान बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री भी बांटी गई, ताकि वे इस शिक्षा को और बेहतर ढंग से सीख सकें।

इस मौके पर बाबा प्रताप सिंह ने कहा कि गुरमत समर कैंप को आयोजित करने का मुख्य मकसद नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार, अनुशासित जीवन शैली और उच्च नैतिक मूल्यों से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा देना बहुत जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर समाज और देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने सिख संगत से अपील की कि वे अपने बच्चों को ऐसे धार्मिक और शिक्षाप्रद कैंपों में जरूर भेजें, जिससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, धर्म और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ी रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow