Hardoi: उत्तर प्रदेश संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा, दो पालियों में 6 परीक्षा केन्द्रों पर होगी- एडीएम

स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में 31 मई 2026 रविवार को दो पालियों में छः परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली

May 29, 2026 - 18:29
26 Views
Hardoi: उत्तर प्रदेश संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा, दो पालियों में 6 परीक्षा केन्द्रों पर होगी- एडीएम
उत्तर प्रदेश संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा, दो पालियों में 6 परीक्षा केन्द्रों पर होगी- एडीएम

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में 31 मई 2026 रविवार को दो पालियों में छः परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी।

बैठक मे अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्टेªट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कोषागार से प्रश्न पत्रों को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचायें तथा परीक्षा केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरा, शौचालय, पेयजल विद्युत व्यवस्थायें ठीक करा लें। उन्होने कहा कि पहली पाली की परीक्षा प्रातः 9 बजे से शुरू होगी परन्तु अगर कोई परीक्षार्थी किसी कारण 9.30 बजे तक आता है तो उसे परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जाये और द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से शुरू होगी। 

उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंच कर परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर प्रवेश दिलायें तथा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लोगों को जमा न होने दे तथा सभी संबंधित अधिकारी बीएड परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi Special: हरदोई के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री से की गईं बड़ी मांगें: कचहरी जीर्णोद्धार से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम तक शामिल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow