MP बैतूल: डंपर चोरी के लिए जेमर का इस्तेमाल, ड्राइवर की सूझबूझ से प्रयास नाकाम; चोर छोड़ गए जेमर-बैग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल।

मध्यप्रदेश के बैतूल अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि किसी को पुलिस का ख़ौफ़ ही नही रह है ताजा मामला  देर रात  जिला मुख्यालय पर चोरों ने एक हाई-टेक तरीके

Nov 10, 2025 - 12:27
45 Views
MP बैतूल: डंपर चोरी के लिए जेमर का इस्तेमाल, ड्राइवर की सूझबूझ से प्रयास नाकाम; चोर छोड़ गए जेमर-बैग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल।
राजेश विश्वकर्मा( ड्राइवर)

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

  • बैतूल में अपराधियों के हौसले बुलंद नही रह गया पुलिस का ख़ौफ़,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, अब  चोरी के लिये उपयोग कर रहे आधुनिक तकनीक,आधुनिक तरीके से  डंपर चोरी का प्रयास – ड्राइवर की सूझबूझ से असफल, मौके पर चोर छोड़ गए ‘जेमर’ और बैग,कोतवाली पुलिस में देर रात की शिकायत

मध्यप्रदेश के बैतूल अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि किसी को पुलिस का ख़ौफ़ ही नही रह है ताजा मामला  देर रात  जिला मुख्यालय पर चोरों ने एक हाई-टेक तरीके से डंपर चोरी करने का प्रयास किया  
लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी योजना नाकाम हो गई।

रविवार तड़के करीब दो बजे, त्रिवेणी फ्यूल पंप के सामने खड़ा तोफिक खान कंस्ट्रक्शन का डंपर MP 48/ZD5255 बना चोरों का निशाना। करीब पांच लोग वहां पहुंचे और गाड़ी का गेट खोलने की कोशिश करने लगे। इसी बीच डंपर में सो रहा ड्राइवर जाग गया — उसके चिल्लाते ही चोर भाग निकले, लेकिन पीछे छोड़ गए एक हाई-टेक “जेमर” डिवाइस, एक बैग और कुछ कपड़े। बाद में जांच में सामने आया कि यह जेमर मोबाइल और जीपीएस सिग्नल को 20 मीटर तक ब्लॉक कर सकता है — यानि, चोरों ने चोरी के लिए तकनीक का भी सहारा लिया था। डंपर मालिक के शहर से लौटने के बाद देर रात कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जेमर और अन्य सामान जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान और पुरानी एचएमटी फैक्ट्री के आसपास अक्सर संदिग्ध लोगों का जमावड़ा रहता है, और यह क्षेत्र किसी बड़ी वारदात की चेतावनी बन चुका है। बैतूल से — आधुनिक तकनीक से चोरी की कोशिश, लेकिन ड्राइवर की हिम्मत बनी अपराधियों की हार!

Also Read- उत्तराखंड के 25 वर्ष- जानिए शहीदों की कुर्बानी से बनी देवभूमि की प्रगति और चुनौतियों के बारे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow