लखनऊ/कुशीनगर। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कुशीनगर के सदस्यों को विशेष सुविधा कार्ड वितरित किए, जिसके माध्यम से पत्रकारों एवं उनके परिजनों को इलाज में आकर्षक छूट मिलेगी। हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कुशीनगर की बैठक जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से एसोसिएशन के सदस्यों को सुविधा कार्ड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा, पडरौना पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, ग्रा प ए के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, जिला संरक्षक दीपनारायण अग्रवाल, डॉक्टर अरुण कुमार गौतम तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनीता पांडेय ने सदस्यों के बीच कार्ड वितरित किए।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का मार्गदर्शन करते हैं और ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे गांव की छोटी-छोटी समस्याओं को उजागर कर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। मेदांता हॉस्पिटल द्वारा पत्रकारों को प्रदान किए गए सुविधा कार्ड की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बैठक में मंडलीय पदाधिकारी प्रभुनाथ गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ राय, महासचिव कामाख्या मिश्रा, जिला सचिव मुकेश नाथ तिवारी, मनोज मिश्रा, अविनाश चंद जायसवाल, संगठन मंत्री सत्येंद्र पांडे, तहसील अध्यक्ष खड्डा महेंद्र पांडे, पडरौना हरिशंकर चौबे, कसया कृष्णमोहन पांडेय, कप्तानगंज फरेंद्र पांडेय, तमकुही राजकुमार चौबे, ब्लॉक प्रभारी दुदही कृष्ण नंदन प्रसाद, रामकोला राजीव गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, दुर्गा दयाल तिवारी, दुर्गेश कुमार मिश्रा, संजय त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, राम इकबाल, अशोक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संगम पांडे, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, नर्मदा सिंह, भीमसागर गुप्ता, प्रमोद कुमार, मनोज कुशवाहा, ओजस मिश्रा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार, संजय पांडेय, महेश पासवान, अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।