उत्तराखंड की रजत जयंती पर मसूरी में झलकी लोक संस्कृति गूंजा टाउन हॉल, मंत्री गणेश जोशी और मीरा सकलानी ने साझा किए विकास के संकल्प। 

उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर मसूरी में लोक संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से टाउन

Nov 10, 2025 - 12:00
 0  44
उत्तराखंड की रजत जयंती पर मसूरी में झलकी लोक संस्कृति गूंजा टाउन हॉल, मंत्री गणेश जोशी और मीरा सकलानी ने साझा किए विकास के संकल्प। 
उत्तराखंड की रजत जयंती पर मसूरी में झलकी लोक संस्कृति गूंजा टाउन हॉल, मंत्री गणेश जोशी और मीरा सकलानी ने साझा किए विकास के संकल्प। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर  

उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर मसूरी में लोक संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से टाउन हॉल में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में देर रात तक गीत-संगीत, लोकनृत्य और हंसी के तरंग गूंजते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पूरा सभागार उत्तराखंड की परंपरागत वेशभूषा और लोक धुनों की छटा से सराबोर दिखा।
लोक धुनों पर झूमे दर्शक, हास्य से गूंज उठा सभागार लोक गायक अर्जुन तोमर, संगीता ढौंडियाल, संजय कुमोला, जितेंद्र पवार, अमित खरे, अंजलि खरे, वे कैश, प्रेरणा भंडारी नेगी और हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। त्रिलोक चौहान के व्यंग्य और हास्य ने ऐसा समां बांधा कि सभागार ठहाकों से गूंज उठा। लोकधुनों पर दर्शक झूमते नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट देर रात तक सुनाई देती रही।

मीरा सकलानी बोलीं  “मसूरी का ऐतिहासिक टाउन हॉल जनता को समर्पित” नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी की जनता के सहयोग से रजत जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे दस माह के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मसूरी का ऐतिहासिक टाउन हॉल अब जनता को समर्पित कर दिया गया है। अब आमजन बहुत ही कम शुल्क पर अपने विवाह और सामाजिक कार्यक्रम यहां आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका का अगला लक्ष्य मसूरी माल रोड को और अधिक आकर्षक बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि माल रोड को सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाए। इसके लिए पटरी व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान दिया जाएगा, ताकि उनकी रोजी-रोटी भी बनी रहे और मसूरी की सुंदरता भी बरकरार रहे।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा  “उत्तराखंड 25 वर्षों में विकास का प्रतीक बना”

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की 25 साल की विकास यात्रा पर गर्व जताते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। 25 वर्षों में हमारा राज्य विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों के लिए सरकार ने कई राहत योजनाएं लागू की हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को अब सरकारी गेस्ट हाउसों में रियायती दरों पर ठहरने की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री जी की मंशा साफ है कृ जो लोग राज्य निर्माण के लिए लड़े, उन्हें सम्मान और सुविधा दोनों मिले।

  • कांग्रेस पर साधा निशाना

गणेश जोशी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है। जब जनता उनके एजेंडे को ठुकरा देती है, तो वे झूठे मुद्दे गढ़ने लगते हैं। अग्निवीर योजना पर भी कांग्रेस ने बेवजह राजनीति की, जबकि लोग और उनके परिवार इस योजना से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हित में ईमानदारी से काम कर रही है, और यही कारण है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें आज से भी आधी रह जाएंगी। विधायक निधि को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वह पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने क्षेत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विधायक निधि से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और न ही ठेकेदारी होगी। जनता के कार्यों में पारदर्शिता ही हमारी ताकत है।

Also Read- Uttrakhand : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।