देवबंद: संभल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर लगे रासुका- त्यागी
स्जिद का सर्वे न्यायालय के आदेश पर हो रहा थी। लेकिन उपद्रवियों ने योजनाबद्ध तरीके से न्यायालय तथा पुलिस प्रशासन पर दबाओं बनाने के लिए हिंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण बड़ा दं....
By INA News Deoband.
बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास त्यागी ने संभल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। विकास त्यागी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि घटना से यह प्रतीत हो रहा है कि देश में कहीं गृहयुद्ध की तैयारी तो नही चल रही है।
यह भी पढ़ें: नवनियुक्त सीओ दीपक सिंह ने कोतवाली में व्यापारी पत्रकारों से की मुलाकात
मस्जिद का सर्वे न्यायालय के आदेश पर हो रहा थी। लेकिन उपद्रवियों ने योजनाबद्ध तरीके से न्यायालय तथा पुलिस प्रशासन पर दबाओं बनाने के लिए हिंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण बड़ा दंगा होने से बच गया वरना स्थिति इससे भी ज्यादा खराब होती। त्यागी ने घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?











