Uttarakhand: जल्द होगा किसानों के धान का बकाया भुगतान : नितिन भदोरिया
डीएम नितिन भदोरिया ने कहा किसानों को आश्वासन देते हुए कहा थान का बकाया भुगतान 25-25 करोड़ की चार किस्तों में किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा 20 गांव की 5838 ..
By INA News Uttarakhand.
रिपोर्ट: आमिर हुसैन
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में भाकियू के किसानों ने रुद्रपुर पहुंचकर डीएम नितिन भदोरिया का स्वागत कर किसानों के धान के भुगतान एवं 20 गांव की भूमि को लेकर वार्ता की गई। जिसमें डीएम नितिन भदोरिया ने कहा किसानों को आश्वासन देते हुए कहा थान का बकाया भुगतान 25-25 करोड़ की चार किस्तों में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन: मिंटू सैनी
इसके साथ ही उन्होंने कहा 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमि अधिकारों को लेकर जल्द ही समाधान किया जाएगा और मेरा जल्द ही बाजपुर दौरा होगा और धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की जाएगी।उन्होंने कहा किसानों की समस्या को लेकर सरकार कोई भी कोताई वर्तने को तैयार नहीं है।भूमि प्रकरण को लेकर पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा उसके बाद उच्च अधिकारियों एवं सीएम से वार्ता कर इस मामले का जल्द ही हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?











