Ayodhya : अयोध्या एयरपोर्ट पर यूनियन बैंक का नया एटीएम शुरू
इस मौके पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी रविंद्र सिंह, वायु यातायात नियंत्रण प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, संचार एवं नौवहन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए यूनियन बैंक का एटीएम शुरू किया गया। एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यह एटीएम टर्मिनल भवन के बाहर आने वाले यात्रियों के हिस्से में लगाया गया है, ताकि आने वाले लोग और आम लोग आसानी से पैसे निकाल सकें।
इस मौके पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी रविंद्र सिंह, वायु यातायात नियंत्रण प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, संचार एवं नौवहन प्रभारी अनिल शुक्ला, टर्मिनल प्रभारी जयंतो नियोगी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
एयरपोर्ट पर एटीएम लगने से यात्रियों को तेज और आसान बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इससे उनकी यात्रा और अधिक आसान हो जाएगी। यह कदम यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा
What's Your Reaction?











