Kushinagar : कुशीनगर में सवर्ण समाज ने UGC नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नए प्रावधानों को रद्द करने की मांग की गई। सवर्ण संगठनों का आरोप है कि ये नियम उनके हि

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 23:35
24 Views
Kushinagar : कुशीनगर में सवर्ण समाज ने UGC नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Kushinagar : कुशीनगर में सवर्ण समाज ने UGC नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर में सवर्ण समाज के कई संगठनों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इन नियमों को काला कानून करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। रविंद्र नगर मुख्यालय पर हजारों लोग जमा हुए। वे तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान केंद्र सरकार मुर्दाबाद और यूजीसी कानून वापस लो जैसे नारे लगाए गए।कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नए प्रावधानों को रद्द करने की मांग की गई। सवर्ण संगठनों का आरोप है कि ये नियम उनके हितों के खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के सामने बुद्ध पार्क में भी बड़ी भीड़ जमा रही।करणी सेना के कुशीनगर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी कानून दोषी को सजा देने के बजाय जाति के आधार पर बनाया गया है। उन्होंने इसे काला कानून बताया। आरोप लगाया कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देती है लेकिन यूजीसी के जरिए जाति विशेष को अपराधी दिखाना चाहती है। कहा कि विश्वविद्यालयों में सभी समान शिक्षा ले रहे हैं इसलिए ऐसे कानून लाना गलत है।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow