Hardoi : हरदोई में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह सक्रिय, लोगों से सतर्क रहने की अपील
पहली घटना उमरौली गांव में हुई जहां 250 केवीए क्षमता का पूरा ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया। इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरी घटना रेलवे लाइन चांदमारी के पास हुई
अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि जनपद हरदोई में एक गिरोह सक्रिय है जो रात के समय मोहल्लों और गांवों में रखे ट्रांसफार्मर से तेल, पार्ट्स और अन्य कीमती सामान चुरा रहा है। पिछले दो दिनों में हरदोई खंड क्षेत्र में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं।
पहली घटना उमरौली गांव में हुई जहां 250 केवीए क्षमता का पूरा ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया। इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरी घटना रेलवे लाइन चांदमारी के पास हुई जहां 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर चोरी का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों के जागने से चोर भाग गए लेकिन ट्रांसफार्मर का तेल और लीड चुरा ले गए। दोनों घटनाएं कोतवाली देहात क्षेत्र से जुड़ी हैं और इनमें प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात में कोई संदिग्ध गतिविधि या अजीब हरकत दिखे तो तुरंत नजदीकी बिजली विभाग के कर्मचारी, बिजलीघर या पुलिस चौकी को सूचना दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और आम लोगों को परेशानी होती है।
Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार
What's Your Reaction?