Bajpur : वरहैनी क्षेत्र में तीन लड़कों ने लड़की को बाइक पर बिठाकर ले गए, पुलिस ने लड़की बरामद कर ली और आरोपी हिरासत में

बाजपुर के वरहैनी चौकी क्षेत्र के एक गांव से तीन लड़कों ने एक लड़की को मोटरसाइकिल पर बहला-फुसलाकर ले गए। लड़की के पिता तारा सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे

By INA News Desk
Feb 8, 2026 - 21:07
24 Views
Bajpur : वरहैनी क्षेत्र में तीन लड़कों ने लड़की को बाइक पर बिठाकर ले गए, पुलिस ने लड़की बरामद कर ली और आरोपी हिरासत में
AI Image; Bajpur : वरहैनी क्षेत्र में तीन लड़कों ने लड़की को बाइक पर बिठाकर ले गए, पुलिस ने लड़की बरामद कर ली और आरोपी हिरासत में

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के वरहैनी चौकी क्षेत्र के एक गांव से तीन लड़कों ने एक लड़की को मोटरसाइकिल पर बहला-फुसलाकर ले गए। लड़की के पिता तारा सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह घर में परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक आंख खुली तो कमरे में उनकी बेटी नहीं मिली। बाहर जाकर देखा तो कुछ दूर मोटरसाइकिल पर दो लड़कों के साथ उनकी बेटी बैठी हुई थी। जैसे ही उन्होंने आवाज लगाई और रोकने की कोशिश की, लड़कों ने बेटी को लेकर भाग गए।

आस-पास लोगों से पूछताछ और कैमरों की मदद से पता चला कि मोटरसाइकिल पर तीन लड़के थे। इनके नाम रमन सिंह और बुटा सिंह जसपुर के निवासी तथा बब्बू सिंह हरिपुरा जबरान का निवासी हैं। इन तीनों ने मिलकर लड़की को बहला-फुसलाकर ले गए थे। परिवार को लड़की की जान-माल का खतरा होने का डर था।

बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने लड़की को बरामद कर लिया है और आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता के पिता ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल नरेश चौहान ने पीड़िता परिवार को भरोसा दिया कि निष्पक्ष जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow