Hardoi : ट्रामा सेंटर, फायर स्टेशन और आवारा पशु की समस्या के समाधान की मांग, पूर्व विधायक की बहु ने मुख्यमंत्री से की मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए पत्र में संडीला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। बताया कि संडीला लखनऊ और हरदोई के बीच स्थित होने के
Report : मुकेश सिंह
संडीला हरदोई - भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता शिल्पा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर संडीला विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से कई महत्वपूर्ण समस्याओं से जूझ रही है, जिनका निराकरण जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए पत्र में संडीला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। बताया कि संडीला लखनऊ और हरदोई के बीच स्थित होने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र भी है, जहां दुर्घटनाएं होने पर गंभीर घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। ऐसे में यहां ट्रामा सेंटर की स्थापना बेहद जरूरी है।
इसके अलावा भरावन ब्लॉक में फायर स्टेशन स्थापित किए जाने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन के अभाव में आगजनी की घटनाओं में समय पर राहत नहीं मिल पाती, जिससे जान-माल का नुकसान होता है।
साथ ही बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को फसलों में नुकसान हो रहा है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है।
शिल्पा अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि इन मुद्दों को पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य उनके ससुर राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजिया द्वारा भी पूर्व में उठाया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराये जाने की अति आवश्यकता है।
You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत
What's Your Reaction?











